शाहजहांपुर प्रशासन के खिलाफ भाकियू (चढूनी) गुट ने की एक दिवसीय भूख हड़ताल

शाहजहांपुर प्रशासन के खिलाफ भाकियू (चढूनी) गुट ने की एक दिवसीय भूख हड़ताल

मंडलायुक्त को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा

सबकी बात न्यूज

बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारी शनिवार को बिल्सी तहसील में शाहजहांपुर प्रशासन के विरुद्ध एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे। बाद में मंडलायुक्त को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार प्रभा सिंह को सौंपा। 

किसान नेता यादवेंद्र सिंह यादव ने कहा शाहजहांपुर की तहसील पुवायां में भारतीय किसान यूनियन चढूनी द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरना दिया जा रहा है, लेकिन प्रशासन किसानों की नहीं सुन रहा। उन्होनें मांग की कि पुवायां थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी पुवायां एवं तहसीलदार पुवायां पर संगठन के लोगों के साथ मारपीट, गालीगलौज, अभद्र व्यवहार करने व धमकी देने एवं पीड़ित की सुनवाई न करने की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाए। शाहजहांपुर में मकसूदापुर बजाज चीनी मिल बंडा पर किसानों का गन्ना बकाया का भुगतान अविलंब कराया जाए।

शाहजहांपुर में संगठन द्वारा अवैध कब्जों को हटवाने के लिए दिए प्रार्थना पत्र एवं ज्ञापन पर कार्यवाही की जाए। थाना पुवायां में दर्ज झूठा मुकदमा संख्या तत्काल निरस्त किया जाए। पुलिस जांच में स्पष्ट हो चुका है कि बिना घटना घठित हुए झूठी तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इस कृत्य को अंजाम देने वाले दोषियों पर कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए। 

जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि अगर इन सभी मांगों पर शाहजहांपुर प्रशासन विचार नहीं किया तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेश भर में धरना-प्रदर्शन होगा जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। 

इस अवसर पर बीयीशु दास, यादवेंद्र सिंह, रईस अहमद मलिक, रजनीश उपाध्याय, शैलेश कुमार गौतम, शाने आलम, इरशाद खां, ठाकुर अविनाश कुमार, शराफत खां, कल्लू आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto