15 मई के बाद एसएसपी कार्यालय का मौन घेराव करने की चेतावनी
सबकी बात न्यूज
बदायूं। थाना बिनावर के ग्राम ओझा में आठ व्यक्तियों पर लिखे एससी एसटी का झूठा मुकदमा लिखे जाने की निष्पक्ष जांच न होने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने मालवीय आवास पर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मुकदमा वापस न लिया गया तो 15 मई को एसएसपी कार्यालय का मौन घेराव किया जाएगा।
विगत 17 अप्रैल को थाना बिनावर के ग्राम ओझा में तहसील सदर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैसर अली समेत सात लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट का दुरुपयोग करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके विरोध में आयोजित धरना प्रदर्शन में यूनियन के बरेली मंडल के प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि पांच दिन बाद भी पुलिस प्रशासन ने सुध नहीं ली है। झूठी रिपोर्ट पर सीओ सिटी ने भी कोई कार्रवाई नहीं की और न ही गांव में कोई अधिकारी गया। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि झूठे मुकदमे में लोगों को जेल भेजने का मंसूबा है। मंडल प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी कीमत एससी एसटी एक्ट का दुरुपयोग नहीं होने देंगे।
मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा कि जिले में निरंतर झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं। निर्दाेष लोग जेल जा रहे हैं। हम लोग शांतिपूर्वक पांच दिन से धरने पर बैठे हैं और आस लगाए हुए हैं कि हमारी बात सुनी जाएगी परंतु लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत इतना संवेदनहीन प्रशासन हो गया है कि हमारी बात सुनना तो दूर, धरने पर आने तक की किसी ने जहमत नहीं उठाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भाकियू की बातों पर गौर नहीं किया गया तो 15 मई को एसएसपी कार्यालय पर मौन घेराव किया जाएगा।
इस मौके पर पप्पू सागर, छोटे अली, सुरेश दीवान, ठाकुर नेत्रपाल सिंह, नदीम, छोटेलाल, ओंकार सिंह, अरविंद, मोहम्मद हसन, बृजपाल प्रजापति, पप्पू सैफी, अनारकली, मुन्नी देवी, शकुंतला देवी, नत्थो देवी आदि मौजूद रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
998
-
बदायूं समाचार
658
-
गतिविधियां
596
-
जिला
240
Recent Comment
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
SAB KI BAAT