बीएल वर्मा के दोबारा केंद्रीय मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

बीएल वर्मा के दोबारा केंद्रीय मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

बदायूं। बीएल वर्मा के दोबारा केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के उपरांत प्रथम बार अपने गृह जनपद आगमन पर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनता जनार्दन ने जगह-जगह आतिशबाज़ी व ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।     

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा सुबह अपने दिल्ली आवास से निकले उसके बाद नोएडा, गाजियाबाद, सिकंद्राबाद, बुलंदशहर, अनूपशहर, बबराला, गुन्नौर, जुनावई, जरीफनगर, उस्मानपुर, नगलाचोई, सहसवान, खन्दक, ज्वालापुर, कौल्हाई, मुजरिया, तिगोड़ा, अथईया, हजरतगंज, भवानीपुर होते हुए ग्रह नगर उझानी पहुंचे जहां उनका भव्य रोड-शो हुआ। इसके बाद बदायूं में उनका कई जगह स्वागत हुआ। 

इस मौके पर बीएल वर्मा ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं के चलते बीजेपी ने तीसरी बार सत्ता हासिल की है। ये बीजेपी की रीति नीति ही है कि एक छोटे कार्यकर्ता का पुनः केंद्रीय मंत्री बनाया जाना भाजपा में ही संभव है। सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास,हमारी पार्टी का मूलमंत्र है। 

स्वागत सभा को क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने संबोधित किया।   इस मौके पर डीपी भारती, डीके भारद्वाज, जेके सक्सेना, सुभाष चन्द्र गुप्ता, वीरेन्द्र राजपूत, एमपी सिंह राजपूत, सुधीर श्रीवास्तव, अनेकपाल पटेल, सुखदेव राठौर, शारदेन्दु पाठक, विश्वजीत गुप्ता, केसी शाक्य आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto