आसफपुर रेलवे स्टेशन पर बुकिंग क्लर्क और यात्री में मारपीट, फोड़ दिया सिर
टिकट विंडो खोलने को लेकर हुआ था विवाद, बुकिंग क्लर्क पर स्टाफ के साथ मारपीट करने का आरोप
सबकी बात न्यूज
बदायूं। टिकट विंडो खोलने की बात को लेकर आसफपुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री और बुकिंग क्लर्क के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें यात्री का सिर फूट गया। आरोप है कि क्लर्क ने स्टाफ के साथ मिलकर यात्री को पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे स्थिति संभाली।
बिल्सी क्षेत्र के ग्राम बांस बरौलिया निवासी आसाराम दिल्ली में मजदूरी करता है। वह थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ग्राम अशोकपुर में अपने रिश्तेदारी में आया हुआ था। बृहस्पतिवार को वह आसफपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने पहुंचा। आरोप है कि टिकट खिड़की बंद होने पर उसने बुकिंग क्लर्क से खिड़की खोलने को कहा, लेकिन क्लर्क ने ट्रेन दूर होने की बात कहकर खिड़की खोलने से मना कर दिया।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि बुकिंग क्लर्क और रेलवे स्टाफ ने मिलकर यात्री के साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और वह लहूलुहान हो गया।
यात्री के घायल होने की सूचना पर उसके परिवार वाले भी स्टेशन पहुंच गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। स्टेशन मास्टर का आरोप है कि परिवार वालों ने स्टेशन मास्टर कक्ष में घुसकर तोड़फोड़ की और काफी सामान तोड़ दिया। सूचना मिलने पर आरपीएफ चन्दौसी और थाना फैजगंज बेहटा पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल यात्री को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
998
-
बदायूं समाचार
658
-
गतिविधियां
596
-
जिला
240
Recent Comment
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
SAB KI BAAT