बिसौली में दो ट्रैक्टरों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में तीन की मौत, 20 से ज्यादा घायल
SAB KI BAAT
Feb 12 2026
3100
भात की रस्म लेकर उघैती के गांव तिगरा जा रहे थे लोग, सहसवान-बिसौली मार्ग पर हुआ हादसा
हादसे के बाद मची चीख-पुकार, पुलिस ने घायलों को भर्ती कराया
बदायूं। बिसौली क्षेत्र में दो ट्रैक्टरों की आमने सामने हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। एक ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग एक शादी समारोह के लिए भात की रस्म लेकर जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है।

बताया जा रहा है कि सहसवान-बिसौली मार्ग पर गांव सिद्ध बरौलिया के पास दो ट्रैक्टरों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार की रात को करीब आठ बजे हुआ। भिड़ंत में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते हैं कि इसमें एक
ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार वजीरगंज क्षेत्र के गांव उरैना के लोग उघैती थाना क्षेत्र के गांव तिगरा में भात कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी बिसौली में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
------
ये बताए जा रहे मृतकों के नाम
बदायूं। हादसे में मरने वालों में 10 वर्षीय नितिन, 18 वर्षीय पूजा तथा 16 वर्षीय रानी का नाम बताया जा रहा है जबकि रीता, कमलेश, कामिनी, अजयपाल, रीना, मंजू, आकाश, देवीदास समेत करीब 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई, जिसके बाद एकत्र हुए लोगों ने घायलों की मदद करनी शुरू कर दी।


Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
998
-
बदायूं समाचार
658
-
गतिविधियां
596
-
जिला
240
Recent Comment
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
-
by Anonymous
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा
SAB KI BAAT