परिवार पर हमले के खिलाफ ब्राह्मण समाज लामबंद, परशुराम चौक पर प्रदर्शन

परिवार पर हमले के खिलाफ ब्राह्मण समाज लामबंद, परशुराम चौक पर प्रदर्शन

बदायूं। बिसौली रोड पर कार सवार परिवार पर हमला करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज लामबंद हो गया है। समाज के लोगों ने शुक्रवार रात परशुराम चौक पर प्रदर्शन किया और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। (देखें वीडियो)


कुछ दिन पहले चित्रांश नगर निवासी आलोक उपाध्याय अपनी पत्नी, बच्चों तथा कुछ रिश्तेदारों के साथ बिसौली रोड से होते हुए बदायूं लौट रहे थे। इसी दौरान उनका दहेमी निवासी वैभव राठौर के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद वैभव राठौर ने आलोक उपाध्याय की कार को भगवतीपुर गांव के पास रोक लिया। उसके साथ कई ग्रामीण भी थे। इसके बाद वैभव ने कार को रोककर शीशों को डंडे मारकर तोड़ दिया साथ ही ग्रामीणों के साथ मिलकर आलोक तथा परिजनों के साथ मारपीट की। महिलाओं तक को नहीं बख्शा गया, उनके साथ भी गाली गलौज और मारपीट की गई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद ब्राह्मण समाज में आक्रोश फैल गया और शुक्रवार रात समाज के लोगों ने परशुराम चौक पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। 

-----

बच्चे और महिलाएं चीखते रहे, हमलावर कथित डॉक्टर बरसाता रहा डंडे

बदायूं। घटना के समय पीड़ित परिवार कार के अंदर बैठा था जबकि हमलावर कथित डॉक्टर वैभव वीडियो में कार के शीशों पर डंडे बरसाता साफ नजर आ रहा है। कार के अंदर बच्चे और महिलाएं डरकर चीख रहे थे लेकिन वह शीशे तोड़ता ही रहा। (देखें घटना का वीडियो)


-------

एक अखबार को सुनाई खरी खोटी, कहा- एक पक्ष का किया समर्थन

बदायूं। ब्राह्मण समाज के लोगों में प्रदर्शन के दौरान बरेली से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र के खिलाफ भी गुस्सा दिखा। कुछ लोगों ने अखबार के लिए अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। उनका आरोप था कि अखबार ने प्रकाशित खबर में हमलावर को ही पीड़ित जैसा दिखा दिया है जैसे सारी गलती दूसरे पक्ष की हो। अखबार ने हमलावर का फोटो प्रकाशित करके उसे पीड़ित बनाने का प्रयास किया है। 





Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto