डेढ़ लाख देकर मिली दुल्हन...अगली रात माल जेवर लेकर हो गई फरार
SAB KI BAAT
May 21 2025
5090
बदायूं। डेढ़ लाख रुपये देकर दुल्हन मिली, लेकिन शादी की अगली रात ही वो घर से माल जेवर लेकर फरार हो गई। बेचारा दूल्हा दोनों तरफ से लुट गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर शादी कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मामला अलापुर क्षेत्र के गांव चंदीनगला का है। गांव निवासी जयसिंह अपने बेटे आकाश की शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे। कुछ दिनों पहले शेखूपुर के रहने वाले मुकेश और मीनू नाम के दो लोग उसे मिले। वे उसके परिचित थे। उन्होंने जयसिंह से आकाश की शादी के विषय में बात की और सविता नाम की एक युवती से उसकी शादी करा दी। विगत 19 मई को दोनों की शादी हुई।
जयसिंह के अनुसार, इसके लिए उन्होंने डेढ़ लाख रुपये भी आरोपितों को दिए थे। बताते हैं कि 19 मई को शादी वाली रात तो सविता उनके घर रही लेकिन 20 मई की रात को वह घर से करीब 15 हजार रुपये और जेवर समेत काफी सामान लेकर भाग गई। जयसिंह ने पुलिस को इसकी तहरीर देकर शादी कराने वाले मुकेश और मीनू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
999
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
597
-
जिला
241
Recent Comment
-
by Anonymous
दातागंज विधायक का हाथ है इन पर। झूठे मुकदमे लिखाते है । अबकी बार टिकट भी न मिलेगा विधायक जी बहुत कर ली दादागीरी
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
SAB KI BAAT