दबंगों ने जोत ली ग्रामीण की छह बीघा फसल, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई

दबंगों ने जोत ली ग्रामीण की छह बीघा फसल, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई

थाना बिनावर के गांव गुरुपुरी चंदन में मंगलवार का मामला

सबकी बात न्यूज

बदायूं। एक ग्रामीण की छह बीघा मक्का की फसल को दबंगों ने जोत लिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन आरोप है कि पुलिस दबंगों की शह ले रही है और उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ग्रामीण ने दबंगों से अपनी जान का खतरा बताते हुए मुख्यमंत्री से भी इसकी शिकायत की है। 

मामला बिनावर थाना क्षेत्र के गांव गुरुपुरी चंदन का है। यहां रहने वाले नाजिम का कहना है कि उनके नाम गांव में करीब 20 बीघा जमीन है, जिससे यह अपना परिवार चलाते हैं। गांव के ही कुछ लोगों ने मंगलवार को उनकी छह बीघा जमीन पर खड़ी मक्का की फसल को जोत लिया। विरोध करने पर दबंग गालीगलौज करने लगे। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस उनकी नहीं सुन रही है। 

------

तमिलनाडु जेल में बंद भाई के नाम पर दहशत

बदायूं। पीड़ित नाजिम का कहना है कि उन्होंने गांव के आरोपित दबंगो की शिकायत थाना पुलिस से लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। नाजिम के अनुसार, उनकी जमीन पर कब्जा करने वाले पांचों आरोपित दबंग प्रवत्ति के हैं तथा उन पर लूट, डकैती तथा मर्डर के कई मुकदमे न्यायलय में लंबित हैं। एक आरोपित का भाई तमिलनाडु जेल में तीन ब्राह्मणों की हत्या में बंद है और उसी की दशहत का फायदा उठाकर ये सभी लोग गांव के सीधे साधे लोगों को प्रताड़ित करते हैं। पीड़ित नाजिम ने खुद की व अपने परिवार की जान का खतरा बताते हुए मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है। 

------

एक जनप्रतिनिधि कर रहा आरोपितों की मदद

बदायूं। नाजिम के अनुसार, सत्तापक्ष से जुड़ा एक जनप्रतिनिधि आरोपितों की मदद कर रहा है, जिसके कारण पुलिस भी उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। जनप्रतिनिधि के वरदहस्त के चलते आरोपितों के हौसले बुलंद हैं। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto
  • user by Anonymous

    Is haramkhor ka hisab to uper wala hi karega। Neeche wale Kuch n kar payenge iska

    quoto