उझानी में हार्टफुल संस्था का शिविर शुरू, पहले दिन किया रिलेक्सेशन का अभ्यास
SAB KI BAAT
Jun 11 2024
1090
बदायूं। मंगलवार को उझानी नगर पालिका परिसर के पार्क स्थल पर हार्टफुलनेस संस्था द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नि:शुल्क ध्यान शिविर के प्रथम दिवस में नगर के योग प्रेमियों द्वारा योगाभ्यास और रिलेक्शेसन के साथ ध्यान का अभ्यास किया गया। कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ के संयोजक सुरेंद्र सिंह द्वारा प्राणायाम आसनों का अभ्यास कराते हुए शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इसी क्रम में हार्टफुलनेस संस्था के प्रशिक्षकों द्वारा शारीरिक स्वास्थ्य के साथ- साथ मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील बनने एवं मानव जीवन के मूल लक्ष्य के प्रति सजग होने के संबंध में बताया गया। प्रशिक्षक अशोक कुमार सिंह द्वारा सभी को हृदय आधारित ध्यान के सहज अभ्यास सत्र में आत्मिक तत्व से जोड़ा गया। सत्र में उपस्थित गणों द्वारा पूर्ण उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया।
शिविर के दौरान उझानी नगर के नारायण गंज निवासी बालक मुकुंद ने अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर ब्राइटर माइंड प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रंगों की पहचान, नोट की पहचान एवं उसके नंबर को पढ़कर बताते हुए सभी को आश्चर्यचकित कर दिया।
इस अवसर पर डा. आलोक गुप्ता द्वारा बच्चे को नकद राशि प्रदान कर अपना आशीर्वाद देते हुए सभी को हार्टफुलनेस शिविर में बताये गये हार्टफुलनेस ध्यान के अभ्यास को अपने जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। डा. संतोष कुमार गुप्ता द्वारा सभी से शिविर के सभी दिवसों में अधिक से अधिक नगरवासियों को सुबह 6 बजे समय से उपस्थित होकर ध्यान अभ्यास सत्र लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम में प्रशिक्षक अनुज सक्सेना, लखन सिंह एवं स्वंयसेवक सूरजपाल शर्मा, नीरज अग्रवाल,नवीन कुमार, रूपेंद्र पाल, शैलेंद्र सिंह आदि रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
980
-
बदायूं समाचार
647
-
गतिविधियां
546
-
जिला
190
Recent Comment
-
by Anonymous
भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा
-
by Anirudh sharma
Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge
-
by Anonymous
Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai
SAB KI BAAT
