निजी अस्पतालों में जन्मे बच्चों का होगा मुफ्त टीकाकरण

निजी अस्पतालों में जन्मे बच्चों का होगा मुफ्त टीकाकरण

भारत सरकार के यूविन पोर्टल पर रहेगा टीकों का लेखा-जोखा

सम्भल। अब प्राइवेट अस्पतालों में नवजात शिशुओं का मुफ्त टीकाकरण किया जाएगा। सभी टीकों का विवरण यूविन (UWIN) पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। 

जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और प्राइवेट अस्पताल संचालकों के बीच हुई बैठक मे एसीएमओ डॉ. पंकज बिश्नोई ने बताया कि संस्थागत डिलीवरी और टीकाकरण शासन की वरीयताओं में शामिल हैं। हमें इन उपलब्धियों को अर्जित कर विधिवत रूप से रिपोर्ट भी करनी है। इसी उद्देश्य से प्राइवेट अस्पतालों को सरकारी सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों को वैक्सीन उपलब्ध कराकर नवजात शिशुओं का मुफ्त टीकाकरण कराया जाएगा।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ मनोज कुमार, संजीव राठौर, अरशद रसूल, निसार खान ने रिपोर्टिंग सिस्टम की विस्तृत रूपरेखा बताई। तय किया गया कि बुधवार को संभल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संभल में टीकाकर्मियों को यूविन पोर्टल पर रिपोर्टिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस मौके पर राजेंद्र सिंह, डॉ. मनीष अरोरा, डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. सुनील त्यागी, डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. संजय वार्ष्णेय, डॉ. मुहम्मद उस्मान, डॉ. मुहम्मद उवैस, डॉ. अजय त्यागी, डॉ. मोहम्मद नासिर, डॉ. शहजाद आलम आदि चिकित्सक मौजूद रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto