पीले कपड़ों में सजकर आए बच्चे, पीले पकवान खाए, मदर एथीना में मनाया यलो डे

पीले कपड़ों में सजकर आए बच्चे, पीले पकवान खाए, मदर एथीना में मनाया यलो डे

मैंगो डे के अवसर पर हुआ स्कूल में आयोजन

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में मगलवार को अंतरराष्ट्रीय मैंगो डे के अवसर पर कक्षा-प्लेग्रुप से कक्षा-केजी तक के विद्यार्थियों के लिए ‘यलो डे का भी आयोजन किया गया।इस मौके पर विद्यालय एवं कक्षाओं को पीले रंग की वस्तुओं एवं कलात्मक विधाओं से सजाया गया था। बच्चे पीले रंग के आकर्षक परिधानों में पीले रंग का भोजन एवं फल लेकर विद्यालय आए थे। क्राफ्ट एक्टिविटी के अंतर्गत प्लेग्रुप के बच्चों ने आम, नर्सरी के बच्चों ने कागज के प्रयोग से मक्का तथा केजी के बच्चों ने हाथों के प्रिंट के माध्यम से सूरजमुखी का फूल बनाया। बच्चों ने कविताएं सुनाईं एवं विभिन्न प्रकार के खेलों के

अंतर्गत म्यूजिकल चेयर एवं आम के बीज से सीटी बनाकर उसको बजाने वाले खेल भी खेले तथा आम और चीता के विषय में कुछ पंक्तियां भी सुनाई। बच्चों को रंग-बिरंगे कागज से बने हुए मास्क, मधुमक्खी तथा मक्का उपहार स्वरूप प्रदान की गई। सभी बच्चों को गर्मी के आम के मौसम में आम के रस का जूस भी वितरित किया गया। 

विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा प्रदान करना हमारे पाठ्यक्रम का ही एक अंग है जिसमें छोटे बच्चों को विविध प्रकार के मनोरंजन के माध्यम से उनकी कक्षाओं एवं पाठ्यक्रम को रूचिपूर्ण बनाते हुए ज्ञान प्रदान किया जाता है जो कि बच्चों में सीखने की जिज्ञासा को और अधिक बढ़ाता है और शिक्षा को सुगम तथा प्रभावशाली भी बनाता है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto