एक्सपोजर विजिट में बच्चों ने जानी इतिहास और विज्ञान से जुड़ी बातें

एक्सपोजर विजिट में बच्चों ने जानी इतिहास और विज्ञान से जुड़ी बातें

बेसिक के सभी ब्लॉक के बच्चों ने किया प्रतिभाग 

सबकी बात न्यूज

बदायूं। समग्र शिक्षा और राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को परिषदीय तथा पीएम श्री स्कूल के बच्चों ने एक्सपोजर विजिट के दौरान बरेली के रामनगर स्थित प्राचीन ऐतिहासिक जैन मंदिर का भ्रमण किया और महाभारत काल से जुड़े ऐतिहासिक किले को भी देखा। 

पांडव पुत्र महाबलशाली भीम की गदा को देखकर बच्चे बेहद रोमांचित नजर आए। बच्चों ने प्राचीन जैन मंदिर और किले के बारे में लोगों से जानकारी  की। इससे पूर्व सभी बच्चे बीएसए कार्यालय पहुंचे जहां वित्त एवं लेखाधिकारी श्याम मोहन दास गुप्ता ने हरी झंडी देकर एक्सपोजर विजिट की बसों को रवाना किया। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा पीसी श्रीवास्तव ने बताया कि एक्सपोजर विजिट में जनपद के 15 ब्लॉक और नगर क्षेत्र के करीब 300 बच्चों ने प्रतिभाग किया । 

बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर रवाना हुई एक्सपोजर विजिट में बच्चों ने विज्ञान और ऐतिहासिक धरोहर से जुड़ी बातों को जाना। जिला समन्वयक पीसी श्रीवास्तव ने कहा कि हर वर्ष बच्चे एक्स्पोज़र विजिट के दौरान विभिन्न स्थानों को जाते हैं और उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। एक्सपोजर विजिट का मुख्य मकसद ही बच्चों को इतिहास और विज्ञान से जुड़ी बातों की जानकारी करना होता है जो उनके भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। एक्सपोजर विजिट में डीसी कस्तूरबा गांधी ज्योत्सना, जिला समन्वयक्त समेकित शिक्षा जितेंद्र कुमार, जिला समन्वयक प्रशिक्षण कृष्ण कुमार, जिला समन्वयक निर्माण रोहित कुमार के अतिरिक्त शिक्षक रजनीश कुमार सक्सेना, गुरजीत देओल, सुमित्रा बंसल, प्रिया बंसल, अनुज कुमार शर्मा, पूनम सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, दामोदर सिंह यादव, राजीव कुमार, ऋषि कुमार मौजूद रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto