तिरंगे के रंग में रंगे बच्चे, मदर एथीना स्कूल में हर्षाेल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

तिरंगे के रंग में रंगे बच्चे, मदर एथीना स्कूल में हर्षाेल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही हर्ष और उल्लास से मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया, जिससे पूरे वातावरण में देशभक्ति का संचार हो गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। छात्रों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कई प्रस्तुतियां दीं, जिनमें भाषण, समूह गीत और नृत्य शामिल थे। इन प्रस्तुतियों ने सभी के मन में देश के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना को और भी मजबूत कर दिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय मे कई प्रतियोगिताओं, जैसे एकल नृत्य प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस का भी आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने

प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास की सराहना की और सबको स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by संजीव

    इसे भी ईंट से खींचकर मारो जान से

    quoto
  • user by Mala

    Good reporting

    quoto
  • user by सुधाकर सिंह नोएडा

    रिपोर्टिंग ये होती है। जिन पर रिपोर्ट लिखी उनके नाम तक नहीं दिए। जरूरी नहीं कि महिला ही पीड़ित हो। कभी कभी लड़का पक्ष भी सही होता है। इसका ध्यान रखना बहुत अच्छी बात है। आखिर लड़के पक्ष की भी इज्जत होती है। शाबाश सबकी बात न्यूज

    quoto