राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने निकाली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के लगाए नारे
SAB KI BAAT
Aug 14 2025
2650
अध्यक्ष रवि, महामंत्री सरोज कुमारी व उपाध्यक्ष गौरव यादव के किया नेतृत्व
बदायूं। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आह्वान पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा बदायूं के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से एकत्र होकर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
तिरंगा यात्रा वीरांगना चौक (डीएम चौराहा) से प्रारंभ होकर भामाशाह चौक (पुलिस लाइन) होती हुई कलेक्ट्रेट पर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। यात्रा का नेतृत्व राज्य कर्मचारी संघ परिषद के अध्यक्ष रवि कुमार, महामंत्री सरोज कुमारी व उपाध्यक्ष गौरव यादव ने किया।

यात्रा में डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ अध्यक्ष अजय गंगवार खांडिए, सचिव घनश्याम, फिरोजउद्दीन, इंजीनियर राजीव यादव, सोनू कुमार तथा मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, मोहन स्वरूप गुप्ता सिंचाई संघ से रामप्रकाश राठौर आदि आदि सैकड़ो कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया एवं राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए गए।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT