सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने लूटी वाहवाही, जमकर बजीं तालियां
SAB KI BAAT
Mar 23 2025
1100
बदायूं। स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र पर भारत स्काउट गाइड और इंडियन स्काउट गाइड फैलोशिप के तत्वावधान में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिले भर के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।
अध्यक्षता कर रहे प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि त्योहार हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं। नई ऊर्जा और उमंग भरते हैं।
मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कृष्णकांत सरोज ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि हमारे
देश की सभ्यता, संस्कृति पावन त्योहारों और पर्वों में सन्निहित है। परिवार में खुशियां आतीं हैं। पूर्व जिला मुख्यायुक्त डॉ. वीपी सिंह सोलंकी ने कहा कि श्रेष्ठ कार्यों को करें और श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाएं तो हर दिन त्योहार जैसा वातावरण होगा।
जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना, डॉ.वीपी सिंह सोलंकी, सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर नेहा कटियार, प्रो.मनवीर सिंह, सुरेश चंद्र सक्सेना, वीरेंद्र धींगड़ा, डीटीसी सत्यपाल गुप्ता ने प्रतिभाशाली राधिका, नित्या आदि बच्चों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर शिवोहम, विकास कुमार, अर्चना, राजेन्द्र मोहन सक्सेना, पूर्वी सक्सेना, विजय कुमार, कमलेश कुमारी, सत्यपाल गुप्ता, आचार्य प्रताप सिंह, महीपाल सिंह
तोमर, अनूप सक्सेना, आदित्य यादव, रिया कश्यप, सोनम, बुशरा, सुषमा चौहान, उर्वशी सक्सेना, कमला सक्सेना, शिखा, गंगा दयाल गुप्ता विजय कुमार, डा.भास्कर शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, डा.उमा सिंह गौर, नंदराम शाक्य आदि मौजूद रहे। संचालन जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार और पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने किया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT