साइकिल से स्कूल जा रहे थे बच्चे...पीछे से आयी गाड़ी ने मारी टक्कर, सगे भाई-बहन की मौत

साइकिल से स्कूल जा रहे थे बच्चे...पीछे से आयी गाड़ी ने मारी टक्कर, सगे भाई-बहन की मौत

एक गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर, सहसवान तहसील क्षेत्र का मामला

बदायूं। सोमवार सुबह एक अज्ञात वाहन ने साइकिल से स्कूल जा रहे तीन बच्चों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। 

हादसा सहसवान क्षेत्र के गांव सिलहरी के पास हुआ। जरीफनगर क्षेत्र के गांव फिरोजाबाद नरौटा निवासी प्रेमपाल का 11 साल का बेटा अंकित और 12 साल की बेटी अंशु नाहरसिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यायल नगला चोई में पढ़ते थे। सोमवार सुबह दोनों साइकिल से स्कूल जा रहे थे। उनके साथ गांव के ही महिपाल की 12 

साल की बेटी खुशबू भी थी। सिलहरी गांव के पास पीछे से तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि तीनों उछलकर दूर जा गिरे और लहूलुहान हो गए। हादसे में अंकित और अंशु की मौके पर ही मौत हो गई जबकि खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto