झुमके के लिए जाना जाता था बरेली...अब आईटी पार्क और फ्लाईओवर बनेगी पहचान

झुमके के लिए जाना जाता था बरेली...अब आईटी पार्क और फ्लाईओवर बनेगी पहचान

मुख्यमंत्री योगी ने बरेली में किया 328.43 करोड़ की 64 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास 

कहा- युवाओं की आजीविका और भारत की आस्था का केंद्र बन गया है उत्तर प्रदेश

सब की बात न्यूज

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बरेली में थे। यहां उन्होंने बरेली कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मंच से 328.43 करोड़ की 64 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बरेली झुमके के लिए जाना जाता था, लेकिन यहां यह मिलता नहीं था। अब बरेली आईटी पार्क और फ्लाईओवर के लिए जाना जाएगा। 

मुख्यमंत्री योगी ने बरेली में स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत 111 करोड़ रुपये की लागत से बनाये गए महादेव सेतु के साथ आदिनाथ चौक का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री योगी ने पीएम आवासीय शहरी योजना के साथ अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को घर की चाबी देने के साथ चेक एवं प्रमाणपत्र भी वितरित किये। कहा कि उत्तर प्रदेश ने देश की रफ्तार को बढ़ाने में अपना योगदान दिया है। देश में कहीं भी जाएं, आज लोग आपका सम्मान करते हैं। यूपी आज युवाओं की आजीविका और भारत की आस्था का केंद्र भी बना है। यहां आस्था और आजीविका का अद्भुत संगम है। 

विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सुरक्षा का यह वातावरण क्या समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोग दे पाते, क्या आजीविका का प्रबंधन कर पाते? क्या आपकी आस्था का सम्मान कर पाते। ये लोग आस्था का सम्मान के नाम पर क्या करते थे। राम का नाम लेने पर ही लाठी और गोली चल जाती थी। आज आस्था का भरपूर सम्मान हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 वर्षों की अयोध्या की समस्या का समाधान हो चुका है। अयोध्या में रामलला विराजमान हुए हैं। 

कहा कि प्रदेश में अच्छा वातावरण है। सुरक्षा और निवेश की अच्छी स्थिति पैदा हुई है। जब 40 लाख करोड़ के निवेश के अवसर प्रदेश में जमीनी धरातल पर उतरेंगे तो उत्तर प्रदेश का 35 लाख युवा सीधे रोजगार प्राप्त करेगा। इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, राज्य मंत्री अरुण सक्सेना, सांसद संतोष गंगवार सहित कई अन्य भाजपा के नेता मौजूद रहे।


-------------

मंदिरों के रास्तों को जोड़ेगा नाथ काॅरिडोर

मुख्यमंत्री ने बुधवार को नाथ कॉरिडोर की भी आधारशिला रखी। इसके तहत अलखनाथ, त्रिवटीनाथ, धोपेश्वरनाथ, तपेश्वरनाथ, वनखंडीनाथ, पशुपतिनाथ व मढ़ीनाथ मंदिर के रास्ते को आपस में जोड़ा जाएगा। सड़कों का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण होगा। लोकार्पण के बाद 105 करोड़ की लागत से बने 1,306 मीटर लंबे महादेव पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। इस पुल पर 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तय की गई है। इसका बोर्ड भी लगा दिया गया है। इस पुल के शुरू होने से जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।


 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Supriya sharma

    New idea for earning Ha....Ha....Ha....

    quoto
  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto
  • user by Anonymous

    Rt bhie

    quoto