टिथोनस में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा, मेधावी बच्चे हुए सम्मानित
SAB KI BAAT
Mar 24 2026
6750
यह बच्चे देश का भविष्य, विभिन्न क्षेत्रों में नाम करेंगे रोशनः शरद बंसल
पूरे मनोयोग से शिक्षा ग्रहण करें बच्चेः शिल्पी बंसल
सबकी बात न्यूज
बदायूं। उझानी रोड स्थित टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में 'ग्रेजुएशन समझ' कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की शैक्षणिक निदेशक शिल्पी बंसल एवं प्रबंध निदेशक शरद बंसल द्वारा मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। बच्चों की मासूमियत, आत्मविश्वास और उत्साह ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। नृत्य, गीत एवं मंच प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने खूब सराहा।
इस मौके पर प्रबंध निदेशक शरद बंसल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और आगे चलकर यही बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में स्थान पाकर अपने विद्यालय और माता-पिता का नाम रोशन करेंगे। शैक्षणिक निदेशक शिल्पी बंसल ने कहा कि विद्यालय हमेशा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करता रहा है। उन्होंने सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण मनोयोग से शिक्षा ग्रहण करने को कहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष रस्तोगी ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किया। प्रबंध निदेशक ने बच्चों को सम्मानित भी किया। शिक्षकों ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया तथा उनके सर्वांगीणविकास में ऐसे आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला। बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे जिन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा की और बच्चों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। प्रबंध निदेशक और शैक्षणिक निदेशक ने कई बच्चों को रिपोर्ट कार्ड देकर उन्हें सम्मानित भी किया ।


Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT