मदर एथीना में प्लेग्रुप से कक्षा नौ तथा 11 के लिए प्रवेश परीक्षा 29 मार्च को

मदर एथीना में प्लेग्रुप से कक्षा नौ तथा 11 के लिए प्रवेश परीक्षा 29 मार्च को

कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाले बच्चों को निशुल्क कराया जाएगा ग्वालियर का शैक्षिक भ्रमण

सबकी बात न्यूज

बदायूं। मदर एथीना स्कूल में 29 मार्च को कक्षा-प्लेग्रुप से कक्षा नौ व 11 के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा कक्षा 11में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए विद्यालय की ओर से ग्वालियर के शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तिथि चार अप्रैल निर्धारित की गई है। खास बात ये है कि प्रवेश लेने वाले बच्चों के लिए यह निशुल्क रहेगा। स्कूल प्रबंधन ने

अभिभावकों से इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। गौरतलब है कि स्कूल इससे इतर भी कई बार शैक्षिक भ्रमण का आयोजन करता रहता है। स्कूल प्रबंधन का मानना है कि इस प्रकार के भ्रमण से बच्चों को न केवल इतिहास से संबंधित जानकारियां मिलती हैं बल्कि तकनीकी व वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी इस प्रकार के आयोजन लाभकारी होते हैं। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto