नवरात्र पर धार्मिक अनुष्ठानों में पहुंचे सांसद आदित्य यादव, जनता से भी किया संवाद

नवरात्र पर धार्मिक अनुष्ठानों में पहुंचे सांसद आदित्य यादव, जनता से भी किया संवाद

बिल्सी और गुन्नौर में आयोजित कार्यक्रमों में भी की शिरकत, सभी को दीं नवरात्र की शुभकामनाएं

सबकी बात न्यूज

बदायूं। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने बृहस्पतिवार को विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की, साथ ही आमजन से संवाद स्थापित कर जनसमस्याओं को भी सुना।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः बदायूं स्थित मां काली नगला मंदिर से हुई, जहां सांसद ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं हवन किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा के उपरांत सांसद ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच फल वितरित कर सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद विधानसभा क्षेत्र बिल्सी के अंबियापुर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने सम्राट अशोक महान की जयंती के उपलक्ष्य में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि सम्राट अशोक महान भारतीय इतिहास के ऐसे महान शासक थे, जिन्होंने अहिंसा, धर्म, न्याय और मानवता के मूल्यों को पूरे विश्व में स्थापित किया। उन्होंने कलिंग युद्ध के बाद शांति और बौद्ध धर्म के मार्ग को अपनाकर समाज को एक नई दिशा दी। अशोक का शासन सुशासन, जनकल्याण और नैतिक मूल्यों का प्रतीक रहा, जिससे आज भी प्रेरणा ली जाती है।

इसके पश्चात सांसद आदित्य यादव गुन्नौर क्षेत्र के ग्राम कादराबाद पहुंचे, जहां मां काली मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत सांसद ग्राम सिहोरा पहुंचे, जहां श्री समाधि बाबा आश्रम सिहोरा मढ़ी में आयोजित भव्य नवरात्रि मेले में उन्होंने सहभागिता की। सांसद आदित्य यादव ने मेले का भ्रमण कर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का अवलोकन किया और स्थानीय परंपराओं की सराहना की। इस दौरान सांसद उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मकता, एकता और सद्भाव का संदेश देता है। 

इस मौके पर गुन्नौ विधायक रामखिलाड़ी यादव, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व विधायक आरके शर्मा, लड्डन मियां, ओमवीर सिंह, इंदु सक्सेना, केपी राठौर, शिवम राठौर, सुनील यादव सुनीता पाल, कैप्टन सर्वेश यादव, अतुल पटेल, अखिलेश यादव, अमित यादव, रजत यादव, शशांक यादव, विजय यादव, कविंद्र शाक्य, देवेंद्र गौतम, रईस अहमद भानु यादव, सोमेंद्र यादव, नजर प्रधान अलका यादव, मनवीर शाक्य, भावेश यादव, नवीत यादव आदि उपस्थित रहे। 







Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Priti ahuja

    Very good program

    quoto
  • user by राजीव मिश्रा

    सबकी बात में हिम्मत तो है। किसी ने नेता का नाम और फोटो छापने के हिम्मत नहीं की लेकीन सबकी बात ने नेता के बेटे को छाप दिया। सैल्यूट है सबकी बात न्यूज को। अखबार वालो ने तो विधायक से पैसा खा लिया। पांच हजार रुपए और एक शाल में बिक गए । अमर उजाला हिंदुस्तान और दैनिक जागरण वालो ने मोटा ले लिया। जो भी इस पोर्टल को चला रहा है वो शेर है जैसा कि पोर्टल का लोगो है।

    quoto
  • user by Anonymous

    Bjp matlov Maha gundda raj

    quoto