आइये, आप भी आनंद लीजिए...29 को बदायूं क्लब में लगेगा द्वितीय भारतीय नववर्ष मेला

आइये, आप भी आनंद लीजिए...29 को बदायूं क्लब में लगेगा द्वितीय भारतीय नववर्ष मेला

मेले में रहेगी भारतीय संस्कृति की धूम, विभिन्न प्रतियोगिताओं सहित मनोरंजन के भरपूर कार्यक्रमों को होगा आयोजन

बदायूं। भारतीय नव वर्ष मेला समिति द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी एकदिवसीय भारतीय नववर्ष मेले का आयोजन 29 मार्च को अपराह्न तीन बजे से बदायूं क्लब प्रांगण में किया जायेगा। नववर्ष मेला आयोजित करने के लिए बुधवार को एक समीक्षा बैठक क्लब में संपन्न हुई। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विशाल ने कहा नववर्ष भारतीय संस्कृति का परिचायक है। इस नए वर्ष की शुरुआत में नागरिक कर्तव्यों, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सद्भाव के प्रति अपनी प्रतिज्ञा को दोहराते हुए भारत के अद्वितीय मूल्यों को प्रतिबिंबित करने वाले एक मजबूत भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हों। हमारी नई पीढ़ी इस दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़े। उन्होंने राष्ट्र को सर्वाेपरि रखने के संकल्प के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों का निर्वहन करने का आवाह्न किया।

-------

ये आयोजन होंगे मेले में

बदायूं। मेला समिति के अध्यक्ष नीरज रस्तोगी ने बताया नव वर्ष मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे चित्र में रंग भरो, सामूहिक नृत्य, रंगोली, बाल रूप सजा प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। मेले में विभिन्न स्वनिर्मित वस्तुओं सहित विभिन्न निजी स्टॉल लगेंगे, मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले एवं खान-पान के स्टाल भी लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में रात्रि में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी होगा। मेले में आने वाले जन सामान्य के लिए लकी ड्रा भी रखा गया है जिसमें विभिन्न पुरस्कार रखे गए हैं। समस्त कार्यक्रम भारतीय संस्कृति को समर्पित एवं ओत प्रोत होंगे।

-------

बैठक में ये रहे मौजूद

बदायूं। इस अवसर पर  सुनील गुप्ता, दीपमाला गोयल, सुबोध गोयल, डॉ. अक्षत अशेष, जगजीवन राम, रविन्द्र मोहन सक्सेना, आशीष शाक्य, मुनीश अग्रवाल, पंकज शर्मा, दीपक गुप्ता, रचना शंखधार, सीमा राठौर, मयंक प्रताप, अजय मथुरिया, आदित्य श्रोत्रिय, नरेश चंद्र शंखधार, रचित बंसल, मुकेश वर्मा, अभिनव सहित अन्य उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto