' सपा समझ रही कि आखिर कहां जाएगा मुसलमान '....बोले पूर्व राज्यमंत्री

' सपा समझ रही कि आखिर कहां जाएगा मुसलमान '....बोले पूर्व राज्यमंत्री

बदायूं। समाजवादी पार्टी की शनिवार को जारी सूची में भी किसी मुसलमान को प्रत्याशी न बनाए जाने पर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने एक बार फिर इसे मुसलमानों के साथ नाइंसाफी बताया है। उनका कहना है कि सपा 2024 के लोकसभा चुनाव में लगातार मुस्लिम नेताओं का अपमान और उपेक्षा कर रही है। समाजवादी पार्टी कांग्रेस से गठबंधन करके समझ रही है कि अब ‘ मुसलमान आखिर कहां जाएगा। मजबूर होकर मुसलमान हमारे अलावा किसी को वोट नहीं कर सकता'। इसीलिए समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियो की तीसरी व चौथी लिस्ट जारी की लेकिन उसमें कोई मुसलमान प्रत्याशी नहीं बनाया। पूर्व मंत्री ने कहा कि मुसलमानों के सांसद व विधायक खत्म करके मुसलमानों का वोट लेने की साजिश की जा रही है। अगर अब भी  मुसलमान इन साजिशों को नहीं समझा तब पूरी मुसलमान कौम का बड़ा सियासी नुकसान होगा। समाजवादी पार्टी मुसलमान नेताओं के साथ-साथ मुसलमान का सियासी वजूद खत्म कर रही है। सपा मुसलमान को जहनी गुलाम बनाना चाहती है।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto