गए थे नेताजी की रैली देखने...जेबकतरों ने काट ली जेब

गए थे नेताजी की रैली देखने...जेबकतरों ने काट ली जेब

बदायूं। सपा प्रत्याशी शिवपाल की रैली देखने गए गल्ला व्यापारी की किसी ने जेब काट ली। गल्ला व्यापारी कुलदीप कुमार की ओरछी चौराहे पर गल्ले की दुकान है। शनिवार को क्षेत्र में सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव की रैली थी। इस दौरान गल्ला व्यापारी अपनी दुकान से उठकर रैली देखने आ गए। भीड़ में किसी ने उनका जेब में रखा पर्स गायब कर दिया। रैली के निकल जाने के बाद जब वह वापस अपनी दुकान पर गए तो उन्हें अपनी जेब से पर्स गायब होने का अहसास हुआ। उनके पर्स में 16300 रुपये, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और अन्य कागजात रखे थे। इसकी शिकायत उन्होंने थाना पुलिस से की है।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto