गलत नीतियों के कारण सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस और अब भाजपा भी नहीं लौट पाएगीः मायावती

गलत नीतियों के कारण सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस और अब भाजपा भी नहीं लौट पाएगीः मायावती

बदायूं। बदायूं, आंवला और संभल लोकसभा क्षेत्र के बसप प्रत्याशियों के समर्थन में सोमवार को बदायूं पहुंची मायावती ने सभी विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया। सपा के लिए कहा कि सपा ने बदायूं के लिए तय किया है कि यहां तो उनके परिवार का ही व्यक्ति चुनाव लड़ेगा तो भाजपा और कांग्रेस के लिए कहा कि कांग्रेस गलत नीतियों के कारण ही सत्ता से बाहर हुई और भाजपा भी अब नहीं लौट पाएगी।


इस्लामनगर के कांधरपुर मे बसपा प्रत्याशी मुस्लिम खां समेत आंवला और संभल लोकसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशियों के जनसमर्थन में आयोजित सभा में बसपा सुप्रीमो ने कहा कि आजादी के बाद सबसे ज्यादा समय सत्ता कांग्रेस के हाथ में रही। गलत नीतियों के कारण अब उसे सत्ता से बाहर होना पड़ा। यही हालत इसके सहयोगी दलों की है। उन्होंने कहा कि भाजपा भी इस बार सत्ता में नहीं आने वाली है।


सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां मुस्लिम आबादी ज्यादा होती है वहां सपा हिंदू को टिकट देती है और हिंदू ज्यादा होते हैं वहां मुसलमान को टिकट देती है। यह भेदभाव सपा ही करती है। बदायूं में तो सपा ने तय कर लिया है कि यहां से चुनाव उसके परिवार का ही व्यक्ति लड़ेगा। 

उन्होंने कहा कि आंवला सीट से सपा ने बसपा का फर्जी फॉर्म ए और बी लगाकर एक प्रत्याशी को उतार दिया ताकि बसपा का उम्मीदवार चुनाव मैदान से हट जाए। इस मामले में चुनाव आयोग ने उन्हें न्याय दिया। बसपा प्रत्याशी का परचा वैध हो गया। कहा कि इस बार चुनाव में भाजपा की पुरानी और नई नाटकबाजी नहीं चलने वाली है और न ही इनकी गारंटी काम में आने वाली है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by हरकेश यादव

    जनप्रतिनिधि का नाम भी लिखते न पत्रकार महोदय। ये कही वही तो नहीं जो आजकल साइकिल चला रहे है।

    quoto
  • user by Supriya sharma

    New idea for earning Ha....Ha....Ha....

    quoto
  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto