जमीन कब्जाने के मामले में वजीरगंज के राहुल को कोर्ट का समन

जमीन कब्जाने के मामले में वजीरगंज के राहुल को कोर्ट का समन

बदायूं। भूमाफिया घोषित किए जा चुके वजीरगंज के राहुल वार्ष्णेय पर दर्ज सभी मुकदमों में सुनवाई जारी रहेगी। हाईकोर्ट से भी उन्हें राहत नहीं मिल सकी है। अपर सिविल जज  सीनियर डिवीजन कोमल श्रीवास्तव ने उनके प्रार्थनापत्रों को खारिज कर दिया है, साथ ही कोर्ट में हाजिर होने के लिए समन जारी किए हैं। 

कुछ साल पहले वजीरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित रामलीला ग्राउंड की जमीन पर बनीं दुकानों समेत अन्य विवादित जमीनों पर जबरन कब्जों को लेकर वजीरगंज निवासी पूर्व भाजपा नेता राहुल वार्ष्णेय पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उनकी पत्नी भाजपा के टिकट से निकाय चुनाव भी लड़ी थीं। साल 2022 में रामलीला मैदान समेत कई जगहों पर कब्जा कर दुकान आदि बनवाने के मामले में राहुल वार्ष्णेय समेत कई लोगों के खिलाफ आठ मामले दर्ज कराए गए थे। इसके बाद राहुल इनके विरोध में हाईकोर्ट चले गए लेकिन वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिल सकी। अब अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन की ओर से उन्हें तलब किया गया है। पार्टी भी उनसे किनारा कर चुकी है लेकिन कुछ भाजपा नेता अभी भी उन्हें संरक्षण दे रहे है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto