इंस्टाग्राम पर युवती की फेक आईडी बनाकर अपलोड कर दिए अश्लील फोटो

इंस्टाग्राम पर युवती की फेक आईडी बनाकर अपलोड कर दिए अश्लील फोटो

बदायूं। एक युवक ने इंस्टाग्राम पर युवती की फेक आईडी बनाकर उसमें युवती के कुछ अश्लील फोटो अपलोड कर दिए। बदनामी होने पर युवती के परिजनों तक बात पहुंची तो युवती के भाई ने युवक से विरोध जताया। आरोप है कि इस पर युवक ने युवती के भाई को जान से मारने की धमकी दी। 

उझानी के एक मोहल्ला निवासी युवक का आरोप है कि अभय कुमार नाम के एक युवक ने उसकी बहन के नाम से इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बना ली। इस आईडी पर अभय कुमार मनचाहे पोस्ट करने लगा। केवल इतना ही नहीं अभय ने उसकी बहन के कुछ अश्लील फोटो भी आईडी पर अपलोड कर दिए। युवती के भाई का आरोप है कि जानकारी होने पर जब उसने अभय से विरोध जताया तो अभय ने उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती के भाई ने अभय के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

-------

फोटो एआई जनित हैं या असली, जांच का विषय

बदायूं। इंस्टाग्राम की आईडी पर अपलोड किए गए युवती के अश्लील फोटो असली हैं या एआई (आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस) जनित हैं, यह जांच का विषय है। यदि युवक के पास असली फोटो हैं तो उस पर यह कहां से आए, यह भी एक सवाल है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto