दहेज हत्या के आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

दहेज हत्या के आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा

बदायूं। दहेज हत्या में नामजद विवाहिता पांच ससुरालीजनों में से तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मायके वालों का आरोप था कि विवाहिता की उसके ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। 

वजीरगंज थाना क्षेत्र के धिमरपुरा निवासी रीनादेवी पत्नी रामौतार ने विगत छह जून को तहरीर देकर पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी सोनम को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रतड़ित करते थे। आये दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। इसके बाद ससुराल वालों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में सोनम के ससुराली जन मुकेश कुमार पुत्र हेतराम, भूदेव पुत्र मुकेश कुमार, रचना पुत्री मुकेश कुमार, बह्मचारी पुत्र मुकेश, राजकुमार पुत्र मुकेश, नीतू पत्नी बह्मचारी निवासीगण ग्राम महलोली थाना बिल्सी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 

सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुकेश, भूदेव और रचना को मुजरिया तिराहे पर बने यात्री शेड से गिरफ्तार कर लिया। तीनों को जेल भेज दिया गया है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto