बदायूं और अलापुर में दो जगह मिलीं लाशें...हत्या या कुछ और!
SAB KI BAAT
Mar 08 2025
4400
बदायूं। शहर समेत अलापुर इलाके में दो लोगों के शव पड़े मिले। अलापुर में मृतक के गले में अंगोछा बंधा होने के कारण उसकी हत्या के कयास लगाए जा रहे हैं।
शनिवार दोपहर शहर के गद्दीचौक इलाके में लोगों ने एक बुजुर्ग को पड़ा देखा। भीड़ एकत्र होने पर कुछ लोगों ने उसे हिलाकर देखा तो शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को अस्पताल भेजा लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की पहचान भी नहीं हो सकी है।
इधर अलापुर में एक व्यक्ति की लाश खेत में पड़़ी मिली। गांव चितौरा निवासी रामवीर मजदूरी करता था। शुक्रवार को वह काम पर गया था लेकिन घर नहीं लौटा। शनिवार को कुछ लोगों ने उसकी लाश अभियासा गांव के पास एक बंद पड़े ईंट भट्ठे पर पड़ी देखी। कुछ ही देर में वहां लोगों का मजमा लग गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। रामवीर के गले में अंगोछा बंधा था, जिससे प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या की गई है। हालांकि परिजन किसी से दुश्मनी की बात नकार रहे हैं।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
983
-
बदायूं समाचार
649
-
गतिविधियां
559
-
जिला
203
Recent Comment
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
-
by Anonymous
ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है
-
by SAB KI BAAT
Good