मौत की भी एक काट है, लोगों के जेहन में जिंदा रहना सीख लोः आबिद रजा
SAB KI BAAT
Mar 01 2026
2680
अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत जुल्म व जालिम के आगे न झुकना दुनिया के लिए सबक
पूर्व मंत्री बोले- कयामत तक याद रखी जाएगी अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत
सबकी बात न्यूज
बदायूं। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत को पूर्व मंत्री आबिद रजा ने शहादत बताते हुए कहा है कि दुनिया के बहादुर नेता रहवर-ए-इंकलाब अब इस दुनिया में नहीं रहे। इसका अफसोस पूरी दुनिया में उन लोगो को है जो जालिम व जुल्म के सताये हुये हैं। उनकी शहादत से दुनिया में यह पैगाम गया कि अपनी जान की परवाह किये बिना, अपने नुकसान की परवाह किये बिना जालिम के आगे न झुकना दुनिया के लिए एक सबक है।
रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि अयातुल्ला अली खामेनेई 86 साल के थे लेकिन बहादुरी के लिये जिस्म और उम्र कभी आड़े नहीं आती। उनकी रूह बहुत मज़बूत भी। अल्लाह ने खामेनेई का सिर किसी के आगे झुकने नहीं दिया उस सिर को अपने पास बुला लिया। कयामत तक उनका नाम दुनिया में जिंदा रहेगा।
(सुनिये, क्या कहा पूर्व मंत्री आबिद रजा ने) -
पूर्व मंत्री ने कहा कि मौत की भी एक काट है कि लोगो के जहन में जिंदा रहना सीख लो। जो लोग जालिम के आगे मज़लूम की आवाज उठाते है, जुल्म के खिलाफ लड़ते है, ताकतवर लोग ताकत के बल पर उनकी जान तो ले सकते है, लेकिन ऐसे लोग मरते नहीं, बल्कि शहीद होते है और लोगो के जेहन में हमेशा जिंदा रहते हैं।
------
बोले- गुंडागर्दी की बुनियाद पर ताकतवर बना हुआ अमेरिका
बदायूं। पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि अमेरिका दुनिया में गुंडागर्दी की बुनियाद पर ताकतवर बना हुआ है। सारी दुनिया के मुल्क व दुनिया के लीडर बेइज्जत होने के वाबजूद अमेरिका व ट्रंप से दुश्मनी मोल नहीं लेना चाहते। खामेनेई भी अमेरिका और ट्रंप से समझौता कर सकते थे, अच्छी जिन्दगी गुजार सकते थे, लेकिन उन्होने अमेरिका व ट्रंप के खिलाफ जंग लड़ना चुनकर जिंदगी नहीं मौत चुनी। वह उनके ज़ज्बे को सलाम करते हैं।



Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
974
-
बदायूं समाचार
642
-
गतिविधियां
542
-
जिला
186
Recent Comment
-
by Anonymous
Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai
-
by अनिरुद्ध यादव
बहुत दुखद लेकिन इसका प्रशासन भी जिम्मेदार है।
-
by Shoeb
Nautanki mla
SAB KI BAAT
