सीधी करने के दौरान हाईटेंशन लाइन से छू गई सरिया, युवक की मौत

सीधी करने के दौरान हाईटेंशन लाइन से छू गई सरिया, युवक की मौत

बदायूं। निर्माण कार्य के दौरान सरिया सीधी करते समय वह हाईटेंशन लाइन से छू गई। करंट लगने से युवक की मौत हो गई। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव हरदत्तपुर निवासी चरन सिंह के प्लाॅट पर कुछ निर्माण कार्य कराया जा रहा है। गांव का ही दिनेश (30) यहां लगने वाली सरिया सीधी कर रहा था। इसी दौरान सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गई। करंट लगते ही दिनेश दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। हालांकि मृतक के परिजन सरिया छूने की बात से इंकार करते हुए नल पर अचानक करंट उतरने की बात कह रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सरिया के तार से छू जाने से युवक की मृत्यु हुई है। दिनेश मजदूरी करके परिवार की गुजर बसर करता था।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto