इंस्पायर अवार्ड की जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन 24 को

इंस्पायर अवार्ड की जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन 24 को

डी पॉल स्कूल में होगा प्रदर्शनी का आयोजन

बदायूं। विद्यार्थियों में नव प्रवर्तन की प्रवृत्ति को निखारने एवं प्रतिभा का सम्मान करते हुए भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत प्रतिवर्ष इंस्पायर अवार्ड योजना में प्रत्येक शिक्षण संस्थान से पांच-पांच विद्यार्थियों के नव प्रवर्तन आमंत्रित किए जाते हैं। उनमें से उत्कृष्ट नव प्रवर्तन को सरकार की ओर से 10 हजार रुपये की धनराशि नव प्रवर्तक के खाते में जमा की जाती है। इसके बाद प्रतिवर्ष जनपद स्तर पर चयनित नव प्रवर्तकों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। 

जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक विवेक जौहरी ने बताया कि सत्र 2023 -24 एवं 2024- 25 में चयनित प्रतिभागियों की जनपद स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन दातागंज तिराहा स्थित डी पॉल स्कूल में 24 जुलाई को प्रातः आठ बजे से किया जाएगा। चयनित प्रतिभागी अपने शिक्षा संस्थान के माध्यम से इस प्रदर्शनी में प्रतिभाग करें, जिससे उन प्रतिभागियों को और अधिक उच्च स्तर पर पहुंचकर सम्मान प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हो सके। 

फोटो- प्रतीकात्मक

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Good

    quoto
  • user by Satish mishra

    Badaun ki police

    quoto
  • user by आशा सिंह

    थैंक्स सबकी बात न्यूज

    quoto