शहर के कई मोहल्लों में पेयजलापूर्ति हुई ठप, लोग परेशान

शहर के कई मोहल्लों में पेयजलापूर्ति हुई ठप, लोग परेशान

पालिका के जलकल इंजीनियर को भी नहीं पता, क्या है वजह

सब की बात न्यूज

बदायूं। नगर पालिका क्षेत्र के कई मोहल्लों के नागरिकों को लगभग दो सप्ताह से पेयजल सप्लाई नहीं मिल पा रही है। पेयजल सप्लाई न मिलने के कारण लोग बूंद-बूंद पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि इस संबंध में नगर पालिका को कई बार अवगत कराया गया है। इसके बावजूद नगर पालिका के जलकल पटल पर तैनात इंजीनियर को इस बात की खबर ही नहीं है। 

नगर पालिका के जिम्मेदारों की कार्य प्रणाली का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस जन समस्या के संबंध में शनिवार को जब जलकल प्रभारी सतीश कुमार से फोन पर संपर्क साधा गया तब उन्होंने बताया कि वह अभी छुट्टी पर हैं और उनको इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है कि कई मोहल्लों में पानी नहीं मिल रहा है।

दरअसल शहर के बहुत बड़े भाग को पिछले कई दिनों से पेयजल पेयजल सप्लाई नहीं मिल पा रही है। इसका क्या कारण है वह नगर पालिका के जलकल पटल पर तैनात अस्सिटेंट इंजीनियर सतीश कुमार भी नहीं जानते हैं। बताया जाता है कि पालिका क्षेत्र के मोहल्ला सय्यद वाड़ा, वैदो टोला, हकीमगंज, मिर्धाटोला, साहूकारा,कमगरान, प्रोफेसर कॉलोनी, शहबाजपुर, विजयनगर कॉलोनी, गिंदोदेवी, टिकटगंज,मीरा जी आदि क्षेत्रों के कई इलाकों में लगभग दो सप्ताह से पेयजल सप्लाई नहीं मिल पा रही है या फिर 10 से 15 मिनट ही पानी आ रहा है। पेयजल सप्लाई न मिलने के कारण क्षेत्रीय नागरिकों में पालिका के प्रति रोष व्याप्त है।

फोटो सौजन्य-एआई

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto