तंगी के कारण घर में रहती थी कलह, युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी

तंगी के कारण घर में रहती थी कलह, युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी

बदायूं। ककराला की कांशीराम कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का कारण आर्थिक तंगी के कारण घर में होने वाली कलह बताया जा रहा है। 

मृतक 30 वर्षीय अरमान खान है। वह कांशीराम कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। अरमान मजदूरी का काम करता था लेकिन मजदूरी कभी-कभी मिलती थी तो ऐसे में अक्सर आर्थिक तंगी का सामना उसे करना पड़ता था। इससे घर में भी 

कलह होती थी, जिससे वह मानसिक तनाव में रहता था। बताते हैं कि अरमान के कोई बच्चा नहीं था लेकिन उसकी पत्नी के पहले पति से दो बच्चे हैं। उनका पालन पोषण भी अरमान के ही जिम्मे था। रविवार की रात किसी समय अरमान ने घर के किचन में लगे कुंडें में फांसी का फंदा बना लिया और उससे लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto