लॉर्ड कृष्णा और एचपी इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया पृथ्वी दिवस

लॉर्ड कृष्णा और एचपी इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया पृथ्वी दिवस

बदायूं। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल और एचपी इंटरनेशनल स्कूल में पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर बच्चों से तमाम रचनात्मक गतिविधियां कराई गईं तथा उन्हें पृथ्वी और पर्यावरण का महत्व समझाया गया। 

------

एचपी का प्रत्येक विद्यार्थी लगाएगा एक पौधा

बदायूं। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एचपी इंटरनेशनल स्कूल में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विभिन्न रंगारंग और जागरूकता-से भरे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर हरियाली, उत्साह और जागरूकता के रंगों से सराबोर रहा। 

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के नन्हे किंडरगार्टन छात्रों द्वारा पेड़ लगाकर की गई, जो कोऑर्डिनेटर निगार सैयद के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसके बाद कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, ड्रॉइंग प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रमों ने प्रतिभाग किया। 


कार्यक्रमों की सफलता का श्रेय अध्यापिका अनामिका, अंजली, अंकिता, रिचा, गीता, अर्चना और मोनिका रहा जिन्होंने बच्चों को दिशा देने में अहम् भूमिका निभाई। विद्यालय के निदेशक शिवम पटेल ने कहा कि पृथ्वी केवल एक ग्रह नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। यदि हम इसका सम्मान और संरक्षण नहीं करेंगे, तो हमारा भविष्य संकट में पड़ सकता है। निदेशिका सेजल पटेल ने एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा करते हुए बताया कि अब हर छात्र अपने नाम का एक पौधा लगाएगा और उसकी देखभाल करेगा। इसे हम ग्रीन मिशन के नाम से प्रारंभ कर रहे हैं, जिससे स्कूल परिसर को और अधिक हरित बनाया जाएगा।

--------

रंग भरे, पौधे लगाए और की विशेष प्रार्थना सभा

बदायू। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में विद्यालय के संस्थापक वेदव्रत त्रिवेदी, सह-संस्थापक तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा एवं रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य दीपक तिवारी की उपस्थिति रही। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न गतिविधियां प्रस्तुत की गईं। कक्षा एक व दो के बच्चों ने रंग भरने की रचनात्मक गतिविधि में भाग लिया। कक्षा तीन से पांच तक के छात्रों ने सुंदर फूलों के पौधे लगाए, तथा कक्षा छह से 11 तक के विद्यार्थियों ने पृथ्वी संरक्षण हेतु एक विशेष प्रार्थना सभा तथा नाट्य मंचन आदि के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto