द्रोपदी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में एक दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण अभ्यास वर्ग संपन्न
बदायूं। चंदौसी मार्ग स्थित विद्या भारती विद्यालय द्रोपदी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को एक दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ। अभ्यास वर्ग में नवीन शिक्षा नीति 2020 के अनुसार गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान विषयों की क्रिया आधारित नवीन शिक्षण तकनीकी का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि राम किशोर श्रीवास्तव (प्रांत शिशु वाटिका प्रमुख ब्रज प्रांत), विशिष्ट अतिथि मनीष सिंघल व प्रधानाचार्य रामसिंह राजपूत ने दीप जलाकर तथा संकुल प्रमुख सतीश कुमार गंगवार ने पुष्प अर्पित कर किया।
मुख्य अतिथि राम किशोर श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा संस्कृति का संरक्षण,संवर्धन एवं हस्तांतरण करती है। विद्या भारती के विद्यालय नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रिया आधारित नवीन शिक्षण तकनीकी के आधार पर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। विद्या भारती पांच आधारभूत विषयों शारीरिक, योग, संस्कृत, संगीत, नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा के साथ शिशुओं का सर्वांगीण विकास विद्यालय के कुशल आचार्यो द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी के प्रशिक्षक मंडल में लखन पटेल, कमलेश कुमार एवं मुन्नालाल शाक्य रहे।
समापन सत्र में लखन पटेल ने आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में अपने को तनाव मुक्त कैसे रखें, इस हेतु ध्यान एवं योग का अभ्यास कराया। प्रधानाचार्य मंडल में प्रवेश कुमार, मनीष कुमार, सुबोध शर्मा, कमलेश कुमार, मुकेश शर्मा, सुशील कुमार, अनूप शर्मा एवं रविंद्र सिंह ने अन्य विषयों की शिक्षण की सूक्ष्मतम जानकारी दी। इस मौके पर कालिका प्रसाद गंगवार, डॉक्टर सुबेंद्र माहेश्वरी, शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर, विकास शर्मा, उत्कर्ष राठौर, आनंद प्रकाश, सुधीर गुप्ता, शिवम अग्निहोत्री, लालाराम वर्मा, रूपेंद्र पटेल, भोलेनाथ पाठक एवं समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।