बस की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, 20 मीटर तक घिसटता गया शव
SAB KI BAAT
Mar 27 2025
2510
बदायूं। बदायूं-बरेली रोड पर रोडवेज की अनुबंधित बस ने एक बाइक सवार बुजुर्ग को रौंद दिया। हादसे के बाद बुजुर्ग बस के पहिये में फंसकर करीब 20 मीटर तक खिंचते चले गए। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
शहर के मोहल्ला काजी टोला निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग राजेंद्र प्रसाद बृहस्पतिवार को किसी काम से विनावर गए थे। बिनावर के पास उनकी बाइक बरेली की ओर से आ
रही रोडवेज की अनुबंधित बस से भिड़ गई। टक्कर के बाद राजेंद्र प्रसाद गिर गए और बस के पहिये में फंस गए। बस उन्हें करीब 20 मीटर तक खींचती ले गई। मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। हालांकि हादसे के बाद पुलिस उन्हें अस्पताल ला रही थी लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। काफी देर तक उनकी शिनाख्त नही हो पाई। बाद में पुलिस ने पता करके उनके परिजनों को सूचना दी।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1000
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
598
-
जिला
242
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT