टूटे तार को जोड़ने के लिए रुपये मांगते रहे कर्मचारी, पैर पड़ा तो किसान की गई जान

टूटे तार को जोड़ने के लिए रुपये मांगते रहे कर्मचारी, पैर पड़ा तो किसान की गई जान

बदायूं। खेत में टूटे पड़े बिजली के तार पर पैर पड़ने से एक किसान को अपनी जान गंवानी पड़ गई। नलकूप पर जाते समय ये हादसा हुआ। आरोप है कि तार को जोड़ने के लिए विभाग के कर्मचारी डेढ़ हजार रुपये की मांग करते रहे और रुपये न देने पर तार नहीं जोड़ा। हादसे के बाद जब कर्मचारी तार जोड़ने आए तो ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ दिया। 

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव मानकपुर में 45 वर्षीय सज्जन खां खेत है। शनिवार सुबह वह खेत पर गए थे। बताते हैं कि खेत के पास ही तीन दिन से बिजली का तार टूटा पड़ा था। अचानक उनका पैर इस तार पर पड़ गया और उन्हें जोर का झटका लगा। इसके साथ ही वह दूर जा गिरे। चीख सुनकर पास से गुजर रहे लोग पहुंच गए

और ग्रामीणों को भी बुला लिया। ग्रामीणों ने जैसे तैसे तार हटाकर सज्जन खां को उठाया और अस्पताल ले गए लेकिन यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

ग्रामीणों के अनुसार, यह तार पिछले तीन दिन से टूटा पड़ा था, जिसकी सूचना विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों को दी गई थी लेकिन कोई तार जोड़ने नहीं आया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कर्मचारी तार जोड़ने के लिए डेढ़ हजार रुपये की मांग कर रहे थे। 

---------------

कर्मचारी पहुंचे तो गुस्से में आए ग्रामीण

बदायूं। बताते हैं कि हादसे की खबर पाकर अधिकारियों ने दो लाइनमैन को हादसे की जगह पर भेजा लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद लाइनमैन उल्टे पैर लौट गए। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto