किसानों की हो रही दुर्दशा, सरकार नहीं दे रही ध्यानः राजेश सक्सेना

किसानों की हो रही दुर्दशा, सरकार नहीं दे रही ध्यानः राजेश सक्सेना

भाकियू ने धरना प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय आह्वान पर प्रदेश भर में जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 17 सूत्री मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल को सौंपा गया। 

इससे पहले हुई पंचायत में मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि अन्नदाताओं की दुर्दशा हो रही है, पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं दिया जा रहा है। आखिर किसान अगली फसल कैसे लगाएगा। उन्होंने कहा कि किसान कर्ज में डूब रहा है। किसान को डीएपी भी नहीं मिल रही है। गेहूं की बुवाई का समय आ गया है। आलू की बुवाई चल रही है। 

मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा कि किसानांे का जो हाल प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है, उसे इसका खामियाजा भुगतना होगा। प्रदेश सरकार द्वारा इस समय किसानों के लिए जो सरकारी खरीद केंद्र लगाए गए हैं, उनमें से एक दो केंद्र ही दिखाई दे रहे हैं। बाकी के कहां चल रहे हैं, इनका पता नहीं है। इस मौके पर किसान नेताओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की तथा अपना आक्रोश व्यक्त किया। 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमाशंकर शखधार, युवा जिलाध्यक्ष अमरपाल सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष चौधरी रमेश सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ठाकुर अजय पाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर पप्पू सैफी, अर्जुन सिंह, महिपाल सिंह यादव, पप्पू उर्फ रनसिंह यादव, मुकेश भदौरिया, अशोक कुमार सिंह चौहान, आरिफ गाजी, साबिर हुसैन, बृजपाल प्रजापति, विनोद सक्सेना आदि मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष चौधरी रमेश सिंह द्वारा किया गया। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto