किसानों को नहीं, चहेतों को मिल रही डीएपी, किसानों ने लगाया समिति सचिव पर आरोप
SAB KI BAAT
Nov 09 2025
2320
सचिव के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन, खाद ब्लैक करने का आरोप, लाइन में लगे किसानों ने की नारेबाजी
बदायूं। विकासखंड कादरचौक के लोहाठेर स्थित सहकारी समिति पर किसानों को डीएपी नहीं मिल रही है। सुबह पांच बजे से लाइन में लगे किसानों का सब्र टूट गया। सचिव पर मनमानी और पक्षपात के आरोप लगाते हुए किसानों ने जमकर नारेबाजी की।
किसानों का आरोप था कि समिति सचिव सुरेंद्र पाल शर्मा अपने चहेते और एक जाति विशेष के लोगों को खाद दे रहे हैं, जबकि बाकी किसान खाली हाथ लौट रहे हैं। कई किसानों ने बताया कि सुबह से लाइन में लगे रहने के बावजूद सचिव चुनिंदा लोगों को ही खाद दे रहे थे।
समिति पर स्टॉक की जानकारी न लिखे जाने से किसानों को वास्तविक स्थिति का अंदाज़ा नहीं हो पा रहा। तय रोस्टर के अनुसार सप्ताह में दो दिन समिति खुलती है, लेकिन रविवार को रोस्टर से हटकर सचिव ने अपने करीबियों को खाद बांटना शुरू कर दिया।
खबर मिलते ही अन्य किसान भी वहां पहुंच गए और भीड़ लग गई। बिना लाइन लगे कुछ लोगों को खाद मिलती देख किसानों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने सचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि सचिव सत्ताधारी पार्टी के एक पूर्व विधायक का नाम लेकर दबाव बना रहे हैं। कुछ संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप के बाद लाइन में लगे किसानों को खाद का वितरण शुरू कराया गया।
इस संबंध में एआर कोऑपरेटिव मुन्नालाल मिश्रा ने बताया कि सचिव से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो सकी। अगर सचिव की ओर से अनियमितता सामने आती है तो जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT