ठेकेदार के उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने लगा ली फांसी, फंदे पर लटका मिला शव
SAB KI BAAT
Oct 26 2025
1950
बदायूं। जरीफनगर क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव जंगल में फंदे से लटका मिला। युवक के परिवार वालों ने नोएडा के एक ठेकेदार पर युवक के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
मामला जरीफनगर के गांव समसपुर मलिक फत्ता का है। यहां रहने वाले कल्यान का 24 वर्षीय बेटा भूरे नोएडा में एक ठेकेदार के यहां काम करता था। कुछ दिन पहले वह नोएडा से गांव आया था। रविवार सुबह उसका शव गांव के बाहर जंगल में फंदे से लटका मिला। बताते हैं कि शनिवार की रात भूरे घर से निकल गया था और फिर
वापस नहीं आया। इस संबंध में भूरे के परिवार वालों का कहना है कि भूरे के पास एक ट्रैक्टर था, जिसे नोएडा के एक ठेकेदार ने 40 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर ले लिया था। ठेकेदार ने भूरे के एक पुरानी गाड़ी दे दी थी, जिसे टैक्सी में लगाकर अच्छी कमाई का लालच दिया था। परिवार वालों के अनुसार, ठेकेदार ने भूरे से यह भी कहा था कि बाकी रकम वह उसके खाते में डलवा देगा लेकिन उसने वह रकम नहीं दी। भूरे विगत 23 अक्तूबर को ही गाड़ी लेकर गांव आया था। आरोप है कि जब उसने ठेकेदार से बकाया रकम देने को कहा तो ठेकेदार ने उससे फोन पर गाली गलौज की। इस कारण भूरे ने आत्महत्या कर ली।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT