वर्चस्व की रार...सड़क पर ही भिड़ गए किन्नरों के दो गुट, जमकर हुआ हंगामा
SAB KI BAAT
Mar 23 2025
1520
बदायूं। वर्चस्व और इलाके की रार के चलते किन्नरों के दो गुट सड़क पर ही भिड़ गए। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें पांच किन्नर घायल हो गए। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस तक पहुंच गया।
उझानी में किन्नरों के बीच इलाके के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को यह विवाद सड़क पर मारपीट के रूप में सामने आ गया। बताते हैं कि एक गुट के किन्नर शिवम उर्फ शिवानी व शांति ने बाहरी किन्नरों को इलाके के बंटवारे के नाम पर बुला लिया। जब बाहरी किन्नर पहुंचे तो शांति ने अन्य किन्नर साथियों के साथ मिलकर
उनके साथ मारपीट कर दी। फिर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्षों के पांच किन्नर घायल हो गए। आरोप है कि एक पक्ष के किन्नरों ने दूसरे पक्ष के कुछ किन्नरों के बाल भी काट दिए।
मामला पुलिस तक पहुंचा तो किन्नर यहां भी भिड़ गए। इस पर पुलिस कर्मियों ने भी कुछ किन्नरों को पीट दिया। पुलिस को मामले की तहरीर एक पक्ष की ओर से दी गई है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
983
-
बदायूं समाचार
649
-
गतिविधियां
559
-
जिला
203
Recent Comment
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
-
by Anonymous
ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है
-
by SAB KI BAAT
Good