अटल के आदर्शों पर चलकर डबल इंजन सरकार जनता और राष्ट्र के विकास में समर्पितः ब्रजेश

अटल के आदर्शों पर चलकर डबल इंजन सरकार जनता और राष्ट्र के विकास में समर्पितः ब्रजेश

बोले डिप्टी सीएम-मतदाता सूची में हर पात्र नागरिक का नाम सुनिश्चित करना कार्यकर्ताओं का कर्तव्य

सबकी बात न्यूज

बदायूं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर भाजपा द्वारा आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन एवं मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान की विधानसभा कार्यशाला में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एवं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।


उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीति को सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित की दिशा दी। उन्होंने देश को सिखाया कि सत्ता का उद्देश्य केवल शासन नहीं, बल्कि जनता का विश्वास जीतना होता है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में भाजपा सरकार अटल के विचारों को धरातल पर उतार रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा

लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन इसी सोच का सशक्त प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र की मजबूती से सीधा जुड़ा हुआ है। हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और कोई भी अपात्र नाम न रहे, यह भाजपा कार्यकर्ता की राजनीतिक और नैतिक जिम्मेदारी है। बूथ स्तर पर की गई ईमानदार मेहनत ही मजबूत संगठन और मजबूत सरकार की नींव रखती है।

-------

सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति को स्थापित किया वाजपेयी नेः वर्मा

बदायूं। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे मजबूत स्तंभ रहे हैं, जिनकी विचारधारा आज भी देश को दिशा दे रही है। अटल ने सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति को स्थापित किया, जिसमें


राष्ट्रहित सर्वाेपरि रहा। आज डबल इंजन की सरकार उसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए देश और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे, इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ बूथ स्तर पर कार्य कर रहे हैं। 

--------

लोकतंत्र को मजबूत करने का चल रहा कार्यः दुर्विजय

बदायूं। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि अटल स्मृति सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भाजपा की विचारधारा और संगठनात्मक शक्ति को और मजबूत करने का माध्यम है। अटल बिहारी वाजपेयी के विचार आज भी हर

कार्यकर्ता को राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित होकर काम करने की प्रेरणा देते हैं। मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से संगठन बूथ स्तर तक सक्रिय होकर लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य चल रहा है।

---------

भाजपा के प्रेरणास्रोत हैं वाजपेयीः राजीव

बदायूं। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के प्रेरणास्रोत हैं। उनकी नीतियों और मूल्यों को आत्मसात कर आज का भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच सेवा और विश्वास का कार्य कर रहा है। मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान में प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा, ताकि हर पात्र मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ सके।

---------

कार्यकर्ताओं में हुआ ऊर्जा का संचारः महेश

बदायूं। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि बदायूं विधानसभा में आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा भरी है। अटल की विचारधारा और भाजपा की नीतियां आज भी जनता के विश्वास का आधार हैं। मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से हर पात्र नागरिक को मताधिकार से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है।

---------

ये रहे मौजूद

बदायूं। इस अवसर पर एमएलसी वागीश पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, डीसीबी चेयरमैन जेके सक्सेना, शारदेन्दु पाठक, हरप्रसाद सिंह पटेल, दीपमाला गोयल, शैलेंद्र मोहन शर्मा, सोवरन सिंह राजपूत, विश्वजीत गुप्ता, अंकित मौर्य, जितेंद्र कश्यप, धीरेंद्र सिंह, अनेकपाल सिंह, सुरजीव गुप्ता, रजनी मिश्रा, पंकज शर्मा, मधुसूदन गुप्ता, गोपाल शर्मा, अजय मथुरिया, नौरंग पाल, रामचरन पाल, रचना शंखधार, मनोज गुप्ता, जितेंद्र साहू, नितेश वार्ष्णेय, रचित साहू आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto