गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी 21 को बदायूं में रहेंगे
SAB KI BAAT
Sep 20 2024
2640
बदायूं। भाजपा के वरिष्ठ नेता व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी शनिवार 21 सितंबर को जिले में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि पूर्व सीएम विजय रूपाणी बरेली से कार द्वारा प्रातः साढ़े नौ बजे बदायूं के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः साढ़े 10 बजे बदायूं क्लब बदायूं में भाजपा द्वारा आयोजित नमो प्रदर्शनी का अवलोकन व उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 11 बजे बांके बिहारी लॉ कॉलेज उझानी में युवाओं से संवाद एवं सदस्यता कार्यक्रम में भाग लेंगे। 12ः10 बजे ग्राम हजरतगंज में सामूहिक सदस्यता कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर डेढ़ बजे एमएलसी वागीश पाठक के आवास पर मध्याहन भोजन करने के बाद 2ः40 बजे सिविल लाइंस में घर-घर सदस्यता अभियान में भाग लेंगे। साढ़े तीन बजे भाजपा कार्यालय पर आयोजित सदस्यता अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। शाम पौने पांच बजे वह मैनपुरी को प्रस्थान करेंगे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
989
-
बदायूं समाचार
653
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
SAB KI BAAT