पूर्वमंत्री आबिद रजा पहुंचे ईदगाह, नमाजियों के गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

पूर्वमंत्री आबिद रजा पहुंचे ईदगाह, नमाजियों के गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद

बदायूं। ईद के मौके पर शनिवार को पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ने ईद उल फितर की नमाज ईदगाह में अदा की। ईदगाह पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की ओर से हर साल की तरह इस बार भी एक कैंप लगाया गया। इस कैंप में पूर्वमंत्री के साथ  आज़मगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव के निजी सचिव अवधेश यादव और बदायूं लोकसभा सांसद आदित्य यादव के पीआरओ अनिल यादव ने लोगो से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे की मिसाल पेश की। 

पूर्व मंत्री आबिद रजा ने सभी नमाजियों के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। पूर्व मंत्री के साथ उनके बड़े बेटे दयान रजा और छोटे बेटे अदान रजा भी मौजूद रहे। नमाज अदा करने के बाद सभी नमाजियों ने पूवमंत्री आबिद  रज़ा के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। युवाओ में पूर्वमंत्री के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। नमाज के बाद पूर्वमंत्री आबिद रज़ा ज़िला काज़ी हज़रत अतीफ मिंया कादरी साहब से मिलने उनके आवास पहुंचे।

इस अवसर पर सांसद धर्मेंद्र यादव के निजी सचिव अवधेश यादव, बदायूं लोक सभा सांसद आदित्य यादव के पीआरओ अनिल गोस्वामी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ओमवीर सिंह, सभासद अनवर खां, सभासद मुशाहिद, सभासद अरविंद राठौर, पूर्व सभासद हारून, साजिद नेता, मोहम्मद मियां, फ़रहत सिद्दीकी, अनीस सिद्दीकी, हर्षित यादव, शशांक यादव, दिनेश, सीएल गौतम, बब्लू रिजवान, अफसर अली, कौसर अली, युनुस अल्वी, जाहिद गाजी, विलाल लोदी, शहजादे सलमानी व नगर पालिका स्टाफ समेत तमाम लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto