पूर्व मंत्री आबिद ने कहा-अखिलेश यादव को 2027 में हर हाल में बनाना है मुख्यमंत्री... लोग बोले- 'आप लड़ो चुनाव, जीत पक्की '

पूर्व मंत्री आबिद ने कहा-अखिलेश यादव को 2027 में हर हाल में बनाना है मुख्यमंत्री... लोग बोले- 'आप लड़ो चुनाव, जीत पक्की '

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश का आबिद रज़ा ने गांव-गांव जाकर किया पीडीए का प्रचार

शेखूपुर विधानसभा के गांवों में फूलों की बारिश करके किया आबिद रजा का स्वागत

दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक बाहुल्य गांवों में की जनसभा

सबकी बात न्यूज

बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री आबिद रज़ा पूरे जिले में गांव-गांव जाकर पीडीएक का लगातार प्रचार कर रहे हैं। शेखूपुर विधानसभा की जनता के आग्रह पर सोमवार को पूर्व मंत्री आबिद रज़ा विधानसभा के पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक बाहुल्य गांवों में पहुंचे और लोगों से संवाद करते हुंए पीडीए का प्रचार किया। यहां लोगों ने फूलों के हारों के साथ साथ फूलों की बारिश करके आबिद रजा का भव्य स्वागत किया। लोगों ने उनसे शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का भी अनुरोध किया। लोगों ने कहा कि यदि वह यहां से चुनाव लड़ते हैं तो उनकी जीत पक्की है। 

इस मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि 2027 का चुनाव बहुत अहम है। उत्तर प्रदेश का चुनाव दो पार्टियों के बीच होगा। एक तरफ वह पार्टी है, जो लोगों में नफरत पैदा करती है, कोई विकास नहीं करती। किसान, बेरोजगार, गरीब, छात्र, नौजवान वर्तमान सरकार से सब नाराज है, इसलिए सरकार को हटाना चाहती है। दूसरी तरफ प्रदेश में समाजवादी पार्टी है जो लोगों में भाईचारा रखना चाहती है, मोहब्बत व इंसानियत का पैगाम देना चाहती है, विकास करती है। किसान, मजदूर, गरीब, बेरोजगार, छात्रों के हितों का ख्याल रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह सेप्रदेश की जनता ने 2024 में 37 सांसद जिताकर सपा को पहले नंबर की पार्टी चुना, उसी तरह 2027 में पूरे प्रदेश की जनता सपा की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री देखना चाहती है। आबिद रज़ा की इस बात का जनता ने नारे लगाकर व हाथ उठाकर समर्थन किया।

--------

लोग बोले- काम कोई नहीं करता

बदायूं। इस मौके पर लोगों ने कहा कि 2022 के बाद लगभग चार साल में शेखूपुर विधानसभा में स्थानीय विधायक ने विकास के नाम पर जहां आवश्यकता भी नहीं थी वहां यात्रीशेड, स्वागतद्वार तथा हाईमास्ट लगवाई। इन कार्यों में शेखूपुर की जनता का हित नहीं था। विधानसभा क्षेत्र में दो ही परिवार का दबदबा है। एक बार एक जीत जाता है, दूसरे चुनाव में दूसरा जीत जाता है, लेकिन शेखूपुर विधानसभा में काम दोनों में से एक भी नहीं करता। लोगों ने कहा कि शेखूपुर विधानसभा की जनता सपा की विचारधारा में विश्वास करती है और वह इस बार आबिद रजा से चुनाव लड़ने की अपील करती है। इस दौरान पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने गांव ननाखेड़ा, मुस्करा, चेतुनगला, बड़ी कादरवाड़ी, छोटी कादरवाड़ी, खिरिया बाकरपुर, चतुरी नगला, भद्रा, भसराला, शेखूपुर आदि का दौरा किया।

उनके साथ नेकसू जाटव, रमेश जाटव, रामसिंह कश्यप, विजय कश्यप, सुरेंद्र पाली, हरिकृष्ण पाली, हर्षित यादव, सुनील यादव, रामवीर यादव, रोहताश यादव, अरुण यादव, अमन यादव, वीरपाल यादव, फ़िरासत, दिलशाद सैफी, नन्हे अल्वी, निसार, इस्माइल खां व रईस अहमद आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto
  • user by Anirudh sharma

    Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge

    quoto
  • user by Anonymous

    Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai

    quoto