बदायूं के लोगों को मिली सुविधा, दिल्ली तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का शुभारंभ

बदायूं के लोगों को मिली सुविधा, दिल्ली तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, नगर विधायक महेश गुप्ता, एमएलसी वागीश पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव समेत कई नेता रहे मौजूद

सबकी बात न्यूज

बदायूं। सालों से बदायूं के लोगों को जिस ट्रेन का इंतजार था, वह सोमवार को समाप्त हो गया। बदायूं से दिल्ली चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बदायूं से रवाना किया। अब बदायूं के लोग इसके माध्यम से बिना कोई ट्रेन बदले दिल्ली सीधे जा सकेंगें। 

बदायूं से दिल्ली तक सीधी ट्र्रेन चलाने की मांग बरसों पुरानी है। इस बीच सरकारें बदलीं, जनप्रतिनिधि बदले लेकिन ट्रेन नहीं चल सकी। ट्रेन के संचालन के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा भी काफी समय से प्रयासरत थे, पर अब जाकर उनका प्रयास रंग लाया और बदायूं से दिल्ली को ट्रेन की शुरुआत हो गई। सोमवार को जब ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया तो स्टेशन पर भाजपा नेताओं समेत आम लोगों का भी हुजूम इकट्ठा रहा। 

ट्रेन के शुभारंभ के बाद केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने जनप्रतिनिधियों के साथ एसी कोच में बैठकर बरेली तक यात्रा भी की। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बात की साथ ही व्यवस्थाओं कों भी देखा। इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, एमएलसी वागीश पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, मनोज मसीह, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, हरप्रसाद पटेल, विश्वजीत गुप्ता समेत रेलवे के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। 

-----

जनप्रतिनिधि बोले- हर वर्ग को मिलेगी राहत

बदायूं। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनधियों ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के चलने से छात्र, व्यापारी, नौकरी करने वाले समेत सभी वर्गों को लाभ होगा। जो लोग अभी तक दिल्ली जाने के लिए बसों पर निर्भर थे, उन्हें भी राहत मिलेगी। 






Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto