संत जोगासिंह स्मारक स्थल पर पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री, माथा टेका

संत जोगासिंह स्मारक स्थल पर पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री, माथा टेका

सम्भल। भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह तहसील क्षेत्र के गांव भारतल सिरसी स्थित संत जोगा सिंह स्मारक स्थल पर पहुंचे और समाधि पर माथा टेका। 

यहां भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह और खिलेंद्र सिंह ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि संत जोगा सिंह स्मारक स्थल पर शीश झुकाने का बार बार मन करता है, इसलिए वह यहां अक्सर आते हैं। वह गुरु गोविंद सिंह के अनन्य साथी थे और देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। यहां देश के कोने कोने से लोग माथा टेकने पहुंचते हैं। 

उन्होंने कहा कि देश प्रदेश में योगी-मोदी के नेतृत्व में भारत कल्याण की विभिन्न योजनाएं संचालित हैं, जिससे भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि देश और प्रदेश की समृद्धि देने वाली योजनाओं को अपनाएं और आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने क्षेत्र के महमूदपुर कुंज, शरीफपुर, सिंहपुर सानी, गेलुआ आदि कई गांवों का भ्रमण कर भाजपा की नीतियों से लोगों को अवगत कराया। इसके बाद शिव आइस फैक्ट्री का कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम व चौधरी उदयभान सिंह ने विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद वह ऐंचोड़ा कंबोह स्थित कल्कि धाम पहुंचे और वहां कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम से मुलाकात की। कहा कि यह धाम देश का ऐतिहासिक धाम होगा, जहां देश और विदेश से श्रद्धालु भगवान श्री कल्कि के दर्शन करने पहुंचेगे। इस मौके पर राजीव प्रधान, सुधीर चाहल, करन पाल सिंह, लवकुश शर्मा, मूलचंद त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto