कछला घाट के सौंदर्यीकरण कार्य का कल होगा शिलान्यास

कछला घाट के सौंदर्यीकरण कार्य का कल होगा शिलान्यास

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य गंगा पूजन के साथ करेंगे शुभारंभ  

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने की बैठकें

सबकी बात न्यूज

बदायूं। जनपद वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग अब पूरी होने जा रही है। भागीरथी घाट कछला पर पक्के घाटों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास 14 मई को अपराह्न तीन बजे प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य द्वारा किया जाएगा। 

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विधायक हरीश शाक्य द्वारा बिल्सी नगर, बिल्सी ग्रामीण एवं मुजरिया मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की गईं और अधिक से अधिक जनसहभागिता का आह्वान किया गया। 

विधायक हरीश शाक्य ने बताया कि पिछले कई वर्षों से स्थानीय जनता और श्रद्धालुओं द्वारा पक्के घाटों के निर्माण की मांग की जा रही थी। भागीरथी घाट कछला सनातन संस्कृति का प्रमुख केंद्र बिंदु है, जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान एवं धार्मिक अनुष्ठान हेतु आते हैं। 

तटों पर पक्के घाट न होने के कारण श्रद्धालुओं विशेषकर वृद्धों, महिलाओं और बच्चों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। घाटों के निर्माण एवं सौंदर्यीकरण से न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि इस परियोजना के स्वीकृत होने से स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर है। इससे कछला क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इस अवसर पर विवेक राठी, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, मोहित गुप्ता, आदित्य माहेश्वरी, राहुल शाक्य, सर्वेश शाक्य, गगन राठी, उपदेश चौहान, सत्यपाल सोलंकी, विजयपाल सोलंकी, पानसिंह राजपूत, सोनी सिंह, अर्जुन सिंह, अजय प्रताप, दीपक चौहान, अमित मिश्रा, मिंकी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    Yogi ki pulice

    quoto
  • user by Anonymous

    ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।

    quoto
  • user by Anonymous

    विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू खास आदमी केसी शाक्य और ऐसा ही है। सबकी बात ने सही लिखा

    quoto