वजीरगंज नगर पंचायत में 2.5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास

वजीरगंज नगर पंचायत में 2.5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास

शहर विधायक महेश गुप्ता ने किया विधिवत शुभारम्भ, विकास को दी नई गति

सबकी बात न्यूज

बदायूं। नगर पंचायत वजीरगंज में विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शहर विधायक महेश गुप्ता ने लगभग 2.5 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास कर शुभारम्भ किया। 

इस मौके पर शहर विधायक श्री गुप्ता ने कहा कि वजीरगंज नगर पंचायत में विकास की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। पूर्व में भी अनेक विकास कार्य कराए गए हैं और आने वाले समय में और भी व्यापक योजनाएं लागू की जाएंगी, जिससे क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सुशासन और कानून व्यवस्था की मजबूत स्थापना हुई है, जिससे विकास कार्यों कगति मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, हर घर जल योजना आदि का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राघव चौहान, जहीर, जैकी वार्ष्णेय, सार्थक गुप्ता, राहुल, रामेन्द्र शर्मा, अनुज सक्सेना, उपेंद्र शाक्य, निक्की, लाखन सिंह, रिद्दीप्रताप सिंह,   संजू गुप्ता, जयपाल दिवाकर, डिपिन वार्ष्णेय, सुरेश मीना, राजपाल सागर, विजेंद्र कुमार, रंजीत सिंह, सावित्री देवी, ओमकार सिह आदि मौजूद रहे। 

------

ये होंगे निर्माण कार्य

- वार्ड छह में पप्पू के प्लॉट से दसवीं स्थल तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण (11.95 लाख)

- वार्ड 13 व नौ में कन्या पाठशाला मार्ग तक सीसी सड़क व नाली निर्माण (16.50 लाख)

- वार्ड नौ में विभिन्न स्थानों पर सड़क एवं नाली निर्माण कार्य (9.64 लाख व 8.58 लाख)

- वार्ड 13 एवं वार्ड चार में सड़क एवं नाली निर्माण (2.78 लाख व 17.44 लाख)

- नगर में पथ प्रकाश व्यवस्था हेतु पोल सहित स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन (34.60 लाख)

- कब्रिस्तान मोड़ से आंवला मार्ग तक नाला निर्माण (23.93 लाख)

- दिलशाद की दुकान से हज्जन पुलिया तक नाला निर्माण (24.74 लाख)

- रामौतार की दुकान से बिसौली मार्ग तक आरसीसी नाला निर्माण (24.99 लाख)

- हतरा मोड़ से रामौतार वार्ष्णेय की दुकान तक आरसीसी नाला निर्माण (24.90 लाख)

- आसरा आवास क्षेत्र में नाला निर्माण (24.51 लाख)

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto
  • user by Anonymous

    भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा

    quoto