लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में लक्ष्य-02 स्पोर्ट्स मीट का भव्य आगाज़

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में लक्ष्य-02 स्पोर्ट्स मीट का भव्य आगाज़

खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया बच्चों ने

सबकी बात न्यूज

बदायूं। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में लक्ष्य-02 स्पोर्ट्स मीट का भव्य शुभारंभ किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस खेल सप्ताह महोत्सव में उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला।


कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक स्वागत नृत्य से हुई, जिसने पूरे वातावरण को उल्लास और उमंग से भर दिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक वेदव्रत त्रिवेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के अभियंता पवन गोयल, डिप्टी सीएमओ डॉ. पवन कुमार एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कौशल की गरिमामयी उपस्थिति रही।


लक्ष्य-02 स्पोर्ट्स मीट के अंतर्गत विद्यालय द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें 800 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो आदि प्रमुख रहे। इस आयोजन के माध्यम से विद्यालय ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर सशक्त रूप में प्रस्तुत किया।

इस भव्य आयोजन में विद्यालय के संस्थापक वेदव्रत त्रिवेदी, सह-संस्थापक तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका छवि शर्मा एवं रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी, प्रधानाचार्य दीपक त्यागी समेत सभी शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto